Suhani Bhatnagar : सुहानी भटनागर का निधन, 19 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

 बॉलीवुड जगत से आयी बुरी खबर Suhani Bhatnagar Died

Suhani Bhatnagar : बॉलीवुड जगत से बुरी खबर सामने आ रही है। आमिर खान की हिट फिल्म ‘दंगल’ में छोटी बबीता फोगाट का किरदार निभाने वाली चाइल्ड एक्ट्रेस सुहानी भटनागर का निधन हो गया है। एक्ट्रेस की उम्र महज 19 साल थी। एक्ट्रेस की उम्र बहुत कम थी और उनके निधन से मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है। लोग सुहानी को दंगल गर्ल के नाम से भी जानते थे।

अभी उन्होंने अपना करियर बनाने की ओर पहला कदम रखा ही था कि इस खबर ने फैंस को चौंका दिया है।  सुहानी ने महज 19 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहा है। सुहानी पिछले काफी वक्त से बीमार चल रही थीं। बीमारी के चलते सुहानी का 17 फरवरी, 2024 को उनका निधन हो गया।

Suhani Bhatnagar कई टीवी शोज में भी कर चुकी हैं काम

बता दें कि सुहानी ने महज 19 साल की छोटी सी उम्र में काफी बड़ा नाम कमाया था। उन्होंने आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दंगल’ (2016) में बबीता फोगट का रोल निभाकर दर्शकों का दिल जीत लिया था। फिल्म में उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हुई। उन्होंने कई टेलीविजन विज्ञापनों में भी काम किया था। हालांकि, सुहानी ने ‘दंगल‘ के बाद कई फिल्मों के ऑफर होने के बावजूद एक्टिंग से ब्रेक लेने का फैसला किया। वह अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहती थीं। कई इंटरव्यू में सुहानी ने बताया था कि पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में लौटने का प्लान बनाया है।

Suhani Bhatnagar सोशल मीडिया पर नहीं थीं एक्टिव

एक्ट्रेस 25 नवंबर 2021 के बाद से अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक्टिव नहीं हैं। हालांकि, इससे पहले वह अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती थीं। सुहानी का ट्रांसफॉर्मेशन देखकर लोग हैरान रह गए। उनका लुक इतना बदल गया था कि फैंस हैरान थे।

Suhani Bhatnagar की इस बीमारी की वजह से हुई मौत

Suhani Bhatnagar को फिल्म दंगल में बबीता फोगाट के किरदार के बाद एक खास पहचान मिली थी। ऐसे में अब सुहानी के निधन ने हर किसी को हैरान कर दिया है। फैंस इस बात पर यकीन ही नहीं कर पा रहे हैं कि महज 19 साल की उम्र में सुहानी सभी को छोड़कर चली गई हैं। खबरों की मानें तो सुहानी के मौत की वजह उनके पूरे शरीर में फ्लूइड का जमा होना बताया जाता है।

कुछ वक्त पहले ही सुहानी का एक्सीडेंट हुआ था। इस दौरान उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया था। वहीं, इलाज के दौरान उन्होंने जो दवाएं लीं, उनका इतना दुष्प्रभाव हुआ कि धीरे-धीरे उनके शरीर में तरल पदार्थ जमा होने लगा। वह काफी समय से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थीं।

फिल्म ‘दंगल’ में भी काम कर चुकी है Suhani Bhatnagar

फिल्म ‘दंगल’ में आमिर खान की छोटी बेटी जूनियर बबीता फोगाट का किरदार निभाने वाली सुहानी भटनागर का निधन हो गया है। वह 19 साल की थी। इसका कारण उनके पूरे शरीर में फ्लूइड का जमा होना बताया जाता है। कुछ समय पहले सुहानी का एक्सीडेंट हो गया था, जिससे उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया था। इलाज के दौरान उन्होंने जो दवाएं लीं, उनका इतना दुष्प्रभाव हुआ कि धीरे-धीरे उनके शरीर में तरल पदार्थ जमा होने लगा। वह काफी समय से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थीं। आज सुहानी का अंतिम संस्कार फरीदाबाद के सेक्टर-15 स्थित अजरौंदा श्मशान घाट पर किया जाएगा।

आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ में उनकी छोटी बेटी बबीता का रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस सुहानी भटनागर का निधन हो गया है। एक्ट्रेस Suhani Bhatnagar की उम्र महज 19 साल थी। एक्ट्रेस की उम्र बहुत कम थी और उनके निधन से मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है। लोग Suhani Bhatnagar को दंगल गर्ल के नाम से भी जानते थे। अभी उन्होंने अपना करियर बनाने की ओर पहला कदम रखा ही था कि इस खबर ने फैंस को चौंका दिया है।

Leave a Comment

Exit mobile version